मंगलवार, 2 मार्च 2010

भारत रत्न से जुड़े कुछ तथ्य


1. भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। भारत रत्न सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद ने की थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। जब भारत रत्न सम्मान की शुरुआत हुई उस वक्त मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था। लेकिन 1955 में मरणोपरांत शब्द 1955 में जोड़ दिया गया। अब तक 10 लोगों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया है।

2.1992 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न पुरस्कार से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के साथ मरणोपरान्त शब्द जोड़ने पर सवाल खड़ा हो गया। इसके बाद भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया। भारत रत्न वापस लिये जाने का यह मात्र उदाहरण है|

3. भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने भारत रत्न लेने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि जो लोग चयन समिति में रहे हों उन्हें ये सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। बाद में 1992 में अबुल कलाम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

अब तक के भारत रत्न



1. 1954 - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन 6 सितंबर 1888, १७ अप्रैल 1975)
2. 1954 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (10 दिसंबर, 1878 - 25 दिसंबर, 1972)
3. 1954 डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण (7 नवंबर, 1888 - 21 नवंबर, 1970)
4. 1955 डॉक्टर भगवान दास 12 जनवरी, 1869 - 18 सितंबर, 1957)
5. 1955 सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (15 सितंबर, 1860 - 12 अप्रैल, 1962)
6. 1955 पं. जवाहर लाल नेहरु (14 नवंबर, 1889 - 27 मई, 1964)
7. 1957 गोविंद वल्लभ पंत (10 सितंबर, 1887 – 7 मार्च, 1961)
8. 1957 डॉ. धोंडो केशव कर्वे (18 अप्रैल , 1858 – 9 नवंबर, 1962)
9. 1961 डॉ. बिधन चंद्र रॉय (1 जुलाई, 1882 - 1 जुलाई, 1962)
10. 1961 पुरूषोत्तम दास टंडन (1 अगस्त, 1882 - 1 जुलाई, 1962)
11. 1962 डॉ. राजेंद्र प्रसाद (3 दिसंबर, 1884 - 28 फरवरी, 1963)
12. 1963 डॉ. जाकिर हुसैन (8 फरवरी, 1897 - 3 मई, 1969)
13. 1963 डॉ. पांडुरंग वामन काणे (1880-1972)
14. 1966 लाल बहादुर शास्त्री (2 अक्तूबर, 1904 - ११ जनवरी, 1966), मरणोपरान्त
15. 1971 इंदिरा गाँधी (19 नवंबर, 1917 - 31 अक्तूबर, 1984)
16. 1975 वराहगिरी वेंकट गिरी (10 अगस्त, 1894 - 23 जून, 1980)
17. 1976 के. कामराज (15 जुलाई, 1903 - 1975), मरणोपरान्त
18. 1980 मदर टेरेसा (27 अगस्त, 1910 - 5 सितंबर, 1997)
19.1983 आचार्य विनोबा भावे (11 सितंबर, 1895 - 15 नवंबर, 1982), मरणोपरान्त
20. 1987 खान अब्दुल गफ्फार खान (1890 - 20 जनवरी, 1988), प्रथम गैर-भारतीय
21. 1988 एम जी आर (17 जनवरी, 1917 - 24 दिसंबर, 1987), मरणोपरान्त
22. 1990 डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (14 अप्रैल, 1981 - 6 दिसंबर, 1956), मरणोपरान्त
23. 1990 नेल्सन मंडेला (18 जुलाई, 1918), द्वितीय गैर-भारतीय
24. 1991 राजीव गांधी (20 अगस्त, 1944 - 21 मई, 1991), मरणोपरान्त
25. 1991 सरदार वल्लभ भाई पटेल (31 अक्तूबर, 1875 - 15 दिसंबर, 1950), मरणोपरान्त
26. 1991 मोरारजी देसाई (29 फरवरी, 1896 - 10 अप्रैल, 1995)
27. 1992 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1957), मरणोपरान्त
28. 1992 जे आर डी टाटा (29 जुलाई, 1904 - 29 नवंबर, 1993)
29. 1992 सत्यजीत रे (2 मई, 1921 - 23 अप्रैल, 1992)
30. 1997 अब्दुल कलाम (15 अक्तूबर, 1931)
31. 1997 गुलजारी लाल नंदा (4 जुलाई, 1898 - 15 जनवरी, 1998)
32. 1997 अरुणा असाफ़ अली (16 जुलाई, 1909 - 29 जुलाई, 1996), मरणोपरान्त
33. 1998 एम एस सुब्बुलक्ष्मी (16 सितंबर, 1916 - 11 दिसंबर, 2004)
34. 1998 सी सुब्रामनीयम (30 जनवरी, 1910 - 7 नवंबर, 2000)
35. 1998 जयप्रकाश नारायण (11 अक्तूबर, 1902 - 8 अक्तूबर, 1979), मरणोपरान्त
36. 1999 पं. रवि शंकर (7 अप्रैल, 1920)
37. 1999 अमृत्य सेन (3 नवंबर, 1933)
38. 1999 गोपीनाथ बोरदोलोई (1890-1950) , मरणोपरान्त
39. 2001 लता मंगेशकर (28 सितंबर, 1929)
40. 2001 उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (21 मार्च, 1916 - 21 अगस्त, 2006)
41. 2008 पं.भीमसेन जोशी (4 फरवरी, 1922 )

मंगलवार, 8 सितंबर 2009

भारत की खूबसूरत यादें





















गांधी जी की याद में

मंगलवार, 16 दिसंबर 2008

ऑफिस का गलियारा...


जीवन के कुछ रंग ये भी...